5/30/2016

छत्तीसगढ़ राज्य - chhattisgarh state


भारत के उत्तर पूर्व भाग में स्थित है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। यह भारत का 26वां राज्य है। अजीत जोगी प्रथम मुखयमंत्री थे। 135194 वर्ग  किलोमीटर (52199 वर्ग मील) के एक क्षेत्र के साथ, छत्तीसगढ़ भारत में 9 वीं सबसे बड़ा राज्य है। देश की 17 वीं सबसे अधिक आबादी वाले राज्य। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है।

मुख्यमंत्री : भूपेश बघेल

सामान्य जानकारी:
नगर निगम - 13
जिला पंचायत - 27
नगर पालिका - 44
तहसील - 156
जनपद पंचायत - 146
नगर पंचायत - 111
ग्राम पंचायत - 10978

>>छत्तीसगढ़ राज्य में उद्योग

राज्य प्रतीक ( State symbol )

प्रतीक चिह्न: 

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतीक चिह्न को 4 सितंबर 2001 को अपनाया गया था।
प्रतीक चिह्न की आकृति गोल है, जिसके चारों तरफ छत्तीस (36) गढ़ निर्मित है। मध्य में अशोक स्तंभ, राष्ट्र ध्वज के तीन रंग, राज्य की नदियाँ, नीचे आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। राज्य की प्रमुख फसल के रूप में धान की बालिय तथा ऊर्जा के प्रतीक को चित्रित किया गया है। 

राजकीय पशु : वन भैसा / Wild Buffalo ( Bubalus-Bubbalis)
राजकीय पक्षी : पहाड़ी मैना / Hill Myna ( Gracias deliciosa peninsularis )
राजकीय वृक्ष : साल / सरई / Sal ( Shorea robusta )
राजकीय फसल : धान
राजकीय खेल : हॉकी

छत्तीसगढ़ का इतिहास
छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम 'दक्षिण कौशल' था जो छत्तीस (३६ ) गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण कालांतर में "छत्तीसगढ़" बन गया। ठीक वैसे ही, जैसे  'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया। कलचुरि शासन में गढ़ महत्वपूर्ण इकाई थी। छत्तीसगढ़ ३६ गढ़ो में विभाजित था। छत्तीसगढ़ में कलचुरियो की दो शाखाये थी।
छत्तीसगढ़ के राजनीतीक इतिहास का प्रारम्भ कल्चुरि राजवंश के स्थापना से मन जाता है। कलचुरियों ने लगभग ९ सदियों तक शासन किया. कलचुरि हैहय राजपूत थे, इन्होने शैव धर्म को संरक्षण दिया।
कलचुरियों की दी शाखाये थी छत्तीसगढ़ में - रतनपुर एवं रायपुर


वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव , महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, बालोद, कांकेर, मुंगेली, रायगढ़, जशपुर, बस्तर, नारायणपुर, सरगुजा, जांजगीर - चंपा, सुकमा, कवर्धा - कबीरधाम, कोरिया, बेमेतरा , बलौदाबाजार -भाटापारा, बीजापुर, सरगुजा ,सूरजपुर ,बलरामपुर ,कोंडागांव, धमतरी।

छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों का पुनर्गठन :
२ नवंबर, १८६१ ई. में नागपुर और उसके अधीनस्थ क्षेत्रो को मिला कर एक केंद्रीय क्षेत्र " मध्य प्रान्त " का गठन हुआ।  १८६१ में छत्तीसगढ़ को एक स्वतंत्र संभाग का दर्जा मिला और तीन जिले बिलासपुर, रायपुर ( संभाग का मुख्यालय ), संबलपुर ( वर्तमान में ओडिशा का हिस्सा है  ) बनाया गया।
१९४७, भारत के आजादी के समय छत्तीसगढ़ बरार का हिस्सा था जिसकी राजधानी नागपुर थी। छत्तीसगढ़ रियासतों का संघ में विलय १९४८ में हुआ।
  • १९५१ - २ संभाग - रायपुर, बिलासपुर।  ६ जिले - रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, बस्तर। 
  • १९७३ - राजनांदगांव जिला बना ( दुर्ग से पृथक )। 
  • १९९८ - ९ नये जिले बने :-
धमतरी एवं महासमुंद ( रायपुर से पृथक )
जशपुर ( रायगढ़ से पृथक )
कवर्धा ( राजनांदगांव से पृथक )
कोरिया ( सरगुजा से पृथक )
कांकेर एवं दंतेवाड़ा ( बस्तर से पृथक )
जांजगीर - चंपा एवं कोरबा ( बिलासपुर से पृथक )
  • २००७ में २ नये जिले।  नारायणपुर एवं बीजापुर ( बस्तर  से पृथक )
  • १ जनवरी २०१२  में ७ जिले :-
रायपुर - गरियाबंद, बलौदाबाजार।
बिलासपुर - मुंगेली।
दुर्ग - बालोद , बेमेतरा।
सरगुजा - सूरजपुर, बलरामपुर।
बस्तर - कोंडागांव।
दंतेवाड़ा - सुकमा।
ब्रिटिशकाल में बिलासपुर ( १८६१ ) तथा रायपुर ( १८६२ ) जिले थे। 

15 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 जिला बनाने की घोषणा की। नया जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से मिल कर बनेगा।

उद्यान व जिव अभ्यारण:
छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान व ग्यारह वन्य जिव अभ्यारण है एवं चार टाइगर प्रोजेक्ट है।

जनसंख्या ( २०११ ):
कुल जनजसंख्या २,५५,४५,१९८ ( म. १,२७,१२,३०३ । पु. १,२८,३२,८९५ ) है। रायपुर सर्वाधिक एवं नारायणपुर न्यूनतम जनसंख्य वाला जिला है। प्रदेश की कुल जनसँख्या का ३०.६ % अनुसूचित जनजातियों का है। प्रदेश में  ४२ अनुसूचित जनजातियां है।

जनसंख्या  2,55,40,196
पुरुष1,28,27,915
महिला1,27,12,281
लिंग अनुपात991/1000
बाल लिंग अनुपात964/1000
साक्षरता 71.04 %
पुरुष साक्षरता 81.45 %
महिला साक्षरता 60.59 %
छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में सामान्य जानकारी :-
राज्य का कुल क्षेत्रफल - 1,35,361 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के हिसाब के देश का 9 वां बड़ा राज्य
6 राज्यों आंधप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड व उ़डीसा से घिरा
जनसंख्या के हिसाब देश का 17 वां बड़ा राज्य व जनसंख्या का घनत्व 154 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. लिंगानुपात (स्त्री-पुरूष अनुपात) - 989:1000
जिलो की संख्या - 33
लोकसभा क्षेत्रो की संख्या - 11
राज्यसभा सदस्यों की संख्या - 5
वन क्षेत्रफल - 59,772 वर्ग किलोमीटर
संरक्षित वन राज्य के कुल क्षेत्रफल का 44.02 प्रतिशत समग्र रूप से क्षेत्रफल का लगभग 50 प्रतिशत जंगल
देश के वनों में छत्तीसगढ़ का योगदान 12 प्रतिशत है। 1951 तक जहाँ शहरीकरण 4.88% था, वर्ष 2011 में यह आंकड़ा बढ़कर 23.24 % हो गया है।

गांवों की संख्या - 20279
आबाद गांवों की संख्या - 19720
विकासखंडों की संख्या - 146
तहसीलों की संख्या - 177